भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंतजा ने भोपाल की कलियासोत नदी में कचरा डालकर उसे पूरने के प्रयास एवं अतिक्रमण करने के एनजीटी प्रकरण में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग भोपाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यपालन यंत्री सभी तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा एवं एनजीटी अधिवक्ता के माध्यम से जवाबदावा प्रस्तुत करेगा। एनजीटी का कोई आदेश विभाग के विरुध्द आता है तो उसकी सूचना वह विधि विभाग को देगा और आदेश की प्रमाणित प्रतिम प्राप्त करने के लिये उसी दिन या आगामी कार्य दिवस में आवेदन करेगा।