शाहरुख खान की फिल्म पठान का देशभर में विरोध जारी है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट में चल रही फ़िल्म डंकी की शूटिंग का विरोध किया जाने लगा है। यहाँ दो दिन से फ़िल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी आने वाली फ़िल्म डंकी की शूटिंग कर रहे हैं।
शूटिंग के विरोध में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में यहां पहुंचकर शूटिंग का जमकर विरोध किया है। हलांकि पुलिस और प्रशासन इस सब को लेकर मुस्तैद है।
गौरतलब है, कि पठान स्टार शाहरुख खान भी राजकुमार हिरानी की फ़िल्म डंकी में मुख्य भूमिका में हैं। मध्यप्रदेश में पहले ही शाहरुख की फिल्म पठान के रिलीज को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। यहां तक कि प्रदेश के गृहमंत्री भी इस विवाद में सख्त दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दे कि मध्य प्रदेश को कुछ दिन पहले ही मोस्टफ़ेवरेबल फ़िल्म शूटिंग स्टेट का अवार्ड मिला है और राजू हीरानी के शूट के दौरान बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे कैसे अब मध्यप्रदेश के स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनने पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।