भोपाल: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्रों से जीएनएम प्रशिक्षण उत्तीर्ण छात्राओं की आफलाईन काउन्सिलिंग उपरान्त 852 छात्राओं की नर्सिंग आफिसर के पद पर विभिन्न जिलों में नियुक्ति हेतु आवंटन आदेश जारी कर दिया है। इन्हें वेतनमान 28700-91300 रुपये मिलेगा।
आदेश में संबंधित जिलों के क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालकों से कहा गया है कि वे इन सभी उम्मीदवारों के सभी मूल प्रमारण-पत्रों का परीक्षण करने के उपरान्त आवंटन दिनांक से सात दिन के अंदर नियुक्ति आदेश जारी करें। इन सभी का तीन साल की परिवीक्षा अवधि तक कोई स्थानांतरण नहीं होगा तथा इन्हें पहले वर्ष वेतनमान का न्यूनतम 70 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 80 प्रतिशत तथा तीसरे वर्ष 90 प्रतिशत मिलेगा।
परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने के बाद उन्हें पूरा वेतनमान दिया जायेगा। नियुक्ति आदेश के जारी होने के बाद इन सभी नर्सिंग आफिसरों को कोविड-19 का प्रशिक्षण भी लेना होगा।