मध्यप्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर छाया कुहासा साफ हो गया है। दोनों बड़े दलों के सामने अब तस्वीर साफ है कि कितने अपने और कितने परायों से लड़ना आज से भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी और घोल दी है तथा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भोपाल में तो ज्योतिरादित्य सिंधिया व जेपी नड्डा की भी सभा आज हो रही हैं। सीएम शिवराज बुंदेलखंड व महाकौशल के दौरे पर हैं। कांग्रेस ने भी महाअभियान शुरू किया है। कमलनाथ आज मंदसौर के दौरे पर निकले हैं।
वहीं सभा प्रमुख अखिलेश यादव छतरपुर के चंदला में सभा कर रहे है। पार्टी के बड़े नेताओं के दौरे भी शुरू हो रहे हैं। वहीं कल शाम तक नाम वापसी के बाद 230 विधानसभा सीटों पर 2,568 उम्मीदवार मैदान में हैं। जो पार्टी से बागी हुए हैं, वे खुद ही त्यागपत्र भेजे रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रदेशभर से कुल 4,285 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। इनमें से 386 नॉमिनेशन फॉर्म वापस ले लिए गए। 536 नामांकन कैंसिल हुए वहीं सतना ऐसा क्षेत्र बना, जहां सबसे ज्यादा 124 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि संभाग के हिसाब से सबसे ज्यादा जबलपुर संभाग में 402 प्रत्याशी हैं।
भाजपा को बुरहानपुर, सीधी, जबलपुर, मुरैना, राजगढ समेत दर्जनभर क्षेत्रों में अपनों से लड़ने की चुनौती है तो कांग्रेस को भी आलोट, महू, भोपाल उत्तर, भिंड, नागौद, सिवनीमालवा समेत इतने ही इलाकों में सीधी व कड़ी चुनौती है।