प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (27 दिसंबर) को देवास की बहन रूबीना खान से वर्चुअली संवाद किया और स्व-सहायता समूह के माध्यम से बहनों को लखपति बनाने के संकल्प की सिद्धि में सहयोग मांगा। पीएम मोदी का स्वसहायता समूह की दीदियों के साथ संवाद के दौरान बहन रुबीना से हुई बातचीत बेहद प्रेरणास्पद और मन को छू लेने वाली है।

रूबीना ने बातचीत के दौरान पीएम मोदी को अपनी स्वसहायता समूह से जुड़ने और अपने पैरों पर खड़े होने की  जर्नी साझा की। जिसे सुनकर PM मोदी भी तारीफ़ किये बिना नहीं रह सके।

रूबीना ने PM मोदी को बताया कि किस तरह से वे मजदूरी करती थी और फिर मात्र 5 हजार रुपए की राशि से उन्होंने छोटे स्तर पर ही सही अपने कपड़ों के बिजनेस की शुरुआत की और अब उन्होंने  खुद को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त किया बल्कि अपने साथ कई महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की रह दिखा दी।  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी PM मोदी के साथ बहन रुबीना  के संवाद का वीडियो शेयर किया है।

रूबीना ने PM मोदी को बाताया कि वे सायकिल से गांव-गांव जाकर कपड़े बेचा करती थी। 4 से 5 महीने बाद जब आय होने लगी तो रूबीना और उनके पति ने ये निर्णय लिया कि वे एक सेकेण्ड हैंड मारूति खरीदेंगे। इसके बाद उनको गांव-गांव जाकर सामान बेचने में काफी सुविधा हो गई। रूबीना ने कुछ कपड़े जैसे कि गणवेश सिलने का काम भी किया।

आय बढ़ने पर रूबीना ने देवास में ही अपनी एक दुकान खरीद ली। लेकिन जब कोरोना काल आया तो फिर सबको घर में ही रहना पड़ा। इस दौरान भी समूह की दीदियों ने हार नहीं मानी। समूह की महिलाओं को मास्क, पीपीई किट और सेनेटाइज़र बनाने का काम मिला। समूह की दीदियों ने न केवल मास्क बनाए बल्कि उनको आस-पास के लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया। इस तरह से कोरोना काल के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रही समूह की दीदियों को काफी सपोर्ट मिला साथ ही य भी बढ़ने लगी।

रूबीना का कहना है, कि एक-एक दीदी ने 60 से 70 हजार रुपए की पीपीई, किट और मास्क इस दौरान बनाए। रूबीना कलस्टर रिसोर्स पर्सन के रूप में भी लगातार महिलाओं को जागरुक बनाने और समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का काम भी कर रही हैं। सरकार के आजीविका मिशन और स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिलने लगी। जिसका फायदा समूह की सभी महिलाओं को भी मिलने लगा

संवाद के दौरान पीएम मोदी ने रुबीना से कहा कि मेरा सपना है, कि आप देशभर में से मैं सभी दीदियों में से मैं 2 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाना चाहता हूं। पीएम मोदी ने रूबीना से संवाद के दौरान पूठा कितनी दीदियों को आप लखपति बनाना चाहती है, तिस पर रूबीना ने कहा, कि मैं चाहती हूं, कि देश की सभी दीदी लखपति बन जाएं।

पीएम मोदी ने इस दौरान रूबीना की तारीफ करते हुए कहा, कि इतने कठिन जीवन से आपने शुरुआत की और न सिर्फ अपने जीवन को बदला बल्कि औरों के जीवन में भी बदलाव लाने का काम किया, ये महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल है।स्व सहायता सूह की सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन रही हैं।

रूबीना ने ये भी बताया कि बैंक के सर्वे के दौरान गांव को समृद्ध बनता देख बैंक के अधिकारी भी काफी खुश हुए। सभी दिदियां अपना-अपना काम कर रही हैं और एक से चार काम कर देश के विकास में हिस्सा भी ले रही हैं।