प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में सभा करते नज़र आयेंगे। यह प्रधानमंत्री का मप्र में पहला अधिकारिक चुनावी दौरा होगा। एक नवंबर से मतदान तक पीएम की प्रदेश में 15 सभाएं होनी हैं। रतलाम-झाबुआ आदिवासी इलाका है।
पिछले चुनाव में रतलाम -झाबुआ और मंदसौर की 16 सीट में से 10 भाजपा, 6 कांग्रेस ने जीती। इसी तरह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी 4 नवंबर को बालाघाट- डिंडोरी में सभा करते दिखाई देंगे। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 8 नवंबर को इंदौर - देवास और 9 नवंबर को रीवा में सभा करेंगी।