चुनाव प्रचार खत्म होने के 36 घंटे पहले भाजपा आज आदिवासी मिशन पर है। पीएम नरेंद्र मोदी आज बैतूल, झाबुआ व शाजापुर में सभा करके उस वोट बैंक को साधने की कोशिश में हैं, जो बीते चुनाव काग्रेंस की तरह खिसक गया था। इसी तरह वे शाम को इंदौर में रोड शो करने वाले हैं जिसमें कुछ विदेशी नेताओं के शामिल होने की संभावना है। मालवा दोनों दलों के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है इसका उदाहरण यह है कि इंदौर में प्रियंका गांधी भी दो सभा और रोड शो कर चुकीं है।

मोदी ने सुबह ही बैतूल में सभा की और अपनी गारंटी मतदाताओं के सामने रखीं। मोदी ने यह भी कहा कि मै मूलतः संगठन कार्यकर्ता रहा हूं और जानता हूं कि सुबह 11 बजे चुनाव की सभा करना लोहे के चने चबाने जैसा काम होता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मप्र के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने का है। वहीं भाजपा के तमाम बड़े नेता भी आज मैदान में हैं और पर्ची वितरण के जरिये लोगों से जुड़ने की कोशि में हैं।

कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी आज सीएम के क्षेत्र विदिशा में कोंस की सभा कर रहे हैं इसके बाद वे खरगापुर में सभा करेंगे। कमलनाथ मुरैना, दिमनी व जौरा में सभा करने पहुंचे हैं तो सीएम शिवराज ने आज सुबह भोपाल में पर्ची वितरण किया तथा इसके बाद वे मंदसौर पहुंचे।

राहुल गांधी आज अचानक फिर भोपाल आए और उन्होंने दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा के लिये एक संक्षिप्त रोड शो व प्रचार किया। उन्होंने लोगों से बात भी की। राहुल सुबह दस बजे के करीब यहां आए थे, वे माता मंदिर क्षेत्र में लोगों से मिले। कल रात जब राहुल ने पुराने भोपाल में रोड शो किया था तब उनका दक्षिण पश्चिम क्षेत्र से  संपर्क कम हो पाया था, माना जा रहा है कि उसी की भरपाई के लिये वे आज फिर पहुंचे और यहां से विदिशा में सभा करने रवाना हो गये।

हमें रिपोर्ट मिल रही है... मोदी

बैतूल सभा में मोदी ने कहा कि हमें रिपोर्ट मिल रही कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। साधु महात्माओं के पास डोरे के लिए जा रहे हैं। कांग्रेस के पुराने लोग नजर नहीं आ रहे। कांग्रेस ने मान लिय है मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के छूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते हैं। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने
दशकों तक आदिवासियों के वोट बटोरे। लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं दी। कांग्रेस अपने वादे कभी पूरे नहीं करती है, कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करती है। जबकि भाजपा ने खाद्यान्न गारंटी दी है और यह अगले पांच साल तक जारी रहेगी।

भाजपा: पर्ची लेकर दौड़ा सत्ता संगठन

भाजपा आज बूथ स्तर तक प्रचार की रणनीति के साथ उतरी है। तमाम वरिष्ठ नेता बूथ तक मतदाताओं से डोर-टू-डोर सम्पर्क और संवाद कर रहे हैं। इसका मकसद शत प्रतिशत मतदान है। आज सुबह दस बजे से पूरे प्रदेश में मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान शुरू हुआ है इसमे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश बैरसिया के बूथ पर पहुंचे तो शिवराज सिंह सुवासरा में, नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना, भूपेन्द्र यादव भोपाल के दक्षिण सीट, विष्णुदत्त शर्मा खण्डवा के हरिगंज बूथ, अश्विनी वैष्णव भोपाल के उत्तर क्षेत्र, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर, प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर के शंकराचार्य वार्ड, फग्गन सिंह कुलस्ते निवास, हितानंद भोपाल की गोविन्दपुरा सीट, नरोत्तम मिश्रा दतिया के नंदपुर में हैं।