मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह 13 नवंबर बुधवार को है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं बीजेपी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे।
पीएम मोदी 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं गृहमंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सुबह 10.50 पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे एयरपोर्ट पहुंचे हैं। यहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल यानि कि मोती लाल नेहरू स्टेडियम जाएंगे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दोनों उप मुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। बाकी केबिनेट का गठन बाद में किया जाएगा।