PM Modi Roadshow In Indore: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेताओं का धुआंधार प्रचार लगातार जारी है. बीजेपी की तरफ से सभी स्टार प्रचारक मैदान में उतरकर जनता से वोट मांग रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेश के हर एक अंचल में मैदान संभाल रखा हैं. वे चुनावी सभाओं के जरिये जीत की हुंकार भर रहे हैं.

यहीं वजह है की पीएम मोदी वोटिंग से ठीक तीन दिन पहले यानी 14 नवंबर के दिन मालवा रीजन को फ़तह करने के लिए इंदौर में एक बड़ा राेड शाे करने जा रहे हैं. जिसके जरिये इंदौर की लगभग सभी विधानसभा सीटों को कवर करने की तैयारी हैं.

खास बात यह है कि पार्टी ने इस चुनावी राेड शाे को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी हैं. वहीं, राेड शाे जिस भी विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा, उस समय वहां के स्थानीय लोग व कार्यकर्ता ही ज्यादा संख्या में शामिल रहें, इसकी तैयार भी की जा रही हैं.

भारतीय जनता पार्टी, इंदौर ने पीएम मोदी के राेड शाे का रूट भी तय कर लिया है. ख़बरों के मुताबिक, राेड शाे पंडित दीनदयाल उपवन, भोलाराम उस्ताद मार्ग पर दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद 14 नवंबर की शाम 6 बजे शुरू होगा.

यह रोड शो करीब 10 कि.मी लंबा रूट तय करेगा, जिसका समापन विश्रांति चौराहे पर होगा. इस रोड शो के माध्यम से राऊ क्षेत्र के अलावा विधानसभा 4, 3, 5, 2 को भी कवर किया जायेगा.

यानी, इस रोड शो के जरिये एक साथ 5 विधानसभाओं को कवर करने की तैयारी हैं. चलिए, इस लिस्ट के जरिये जानते हैं कि रोड शो कौन-कौन से चौराहे से होकर गुजरेगा.

BJP