मध्यप्रदेश में इस बार 76.55% मतदान हुआ। रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद चुनाव आयोग की तरफ जारी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 76.55 फीसदी वोटिंग हुई है। सिवनी में सर्वाधिक 85.86 वहीं बालाघाट जिले में 85.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
साथ ही लांजी में 84.50%, परसवाड़ा में 86.37%, वारासिवनी में 85.33%, कटंगी में 86.83%, मुरैना में 64%, दिमनी में 66%, नरसिंहपुर 82%, छिंदवाड़ा 82%, बैतूल में 82%, हरदा में 81 फीसदी वोटिंग हुई है।
भोपाल जिले की सातों विधानसभा सीट पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ। बैरसिया सीट में 78.53, भोपाल उत्तर में 69.1, नरेला में 65.17, भोपाल दक्षिण पश्चिम में 59.13, भोपाल मध्य में 60.67, गोविंदपुरा में 63.13 और हुजूर में 70.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान प्रतिशत के मामले में भोपाल प्रदेश में नीचे से तीसरा है।
अब वोटिंग के बाद कयासों का दौर जारी है। वोटिंग किस के पक्ष में है इसको लेकर सियासी गणित लग रहे हैं। हालांकि मतदान का प्रतिशत किसी भी ट्रेंड को सेट करता अभी तक नहीं दिखा है ऐसे में वोट प्रतिशत का लगभग बीते चुनाव के बराबर रहना इस बात के संकेत दे रहा है कि मैदान में इस बार भी कांटे की टक्कर होती ही दिखाई दे रही है चुनाव नतीजे भी बहुत करीबी ही हो सकते हैं।