छिंदवाड़ा के परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन लाल बाल्मीकि की बहू ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
घटना परासिया में मंगली बाजार स्थित घर पर हुई। गुरुवार को विधायक की पुत्र वधु मोनिका को सिविल अस्पताल लाया गाय। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोनिका की शादी 3 साल पहले सोहन के बेटे आदित्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका 6 महीने के गर्भ से थीं।
मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया गया है। FSL टीम से जांच कराई जा रही है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना के दौरान घर में कौन कौन था, सबसे पहले किसने देखा यह पता नहीं चल पाया है।