अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2  को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म का लगातार विरोध किया जा रहा है। वहीं, महाकाल मंदिर के पुजारी और साधु-संत भी फिल्म के विरोध में आ गए हैं।

अब फिल्म के एक सीन को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फ़िल्म की स्टार कास्ट को नोटिस भेजा है। दरअसल फ़िल्म के एक सीन में भगवान शिव का रोल निभा रहे अक्षय कुमार को कचौरी खरीदते हुए दिखाया गया है, जिस पर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है और फ़िल्म की स्टार कास्ट को नोटिस भी भेजा है।

फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है, जिसके बाद से लगातार फिल्म से महाकाल मंदिर के सीन हटाने की मांग भी की जा रही है। 
आपको बता दें, कि फिल्म के कई सीन महाकाल मंदिर में भी शूट किए गए थे, फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म का विरोध शुरू हो गया और महाकाल मंदिर के पुजारी कोर्ट चले गए और महाकाल मंदिर के दृश्यों को हटाने की मांग कर डाली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बड़े बदलाव की मांग की है और बोर्ड ने OMG 2 के कुछ सीन्स को विवादित बताया है। इसके साथ ही सर्टिफिकेशन बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म से 20 सीन काटने के लिए कहा है।