भोपाल: राज्य के वन विभाग के अंतर्गत कार्यरत मप्र जैव विविधता बोर्ड को इंदौर जिले की सिरपुर झील को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित करने का प्रस्ताव आया है जिसे द नेचर वालंटियर संस्था ने दिया है। यह झील 260 हैक्टेयर में है तथा इसका स्वामित्व इंदौर नगर निगम के पास है।
इस प्रस्ताव की बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद इसे शासन स्तर से नोटिफाईड किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि विरासत स्थल घोषित होने से वहां के जीव जुतुओं एवं वनस्पति का संरक्षण किया जाता है। पूर्व में प्रदेश में पातालकोट, अमरकंटक एवं सतना की नरो हिल जैव विविधता विरासत स्थल घोषित हो चुके हैं।