प्रदेश में 10 दिसंबर से एक बार फिर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के 16 जिलों में 10 से 12 दिसंबर को 5 साल तक के लगभग 37 लाख बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। 

इसी सिलसिले में एनएचएम में राज्य टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें में महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, पंचायत, आदिम जाति कल्याण, आयुष, खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों मौजूद रहे। उनके साथ डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जा रहा है।