भोपाल: भारत सरकार के जेम यानी गवर्नमेंट ई मार्केट ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम सात माह में 2 लाख करोड़ रुपयों की खरीदी की सुविधा प्रदान की है और अब इससे उत्साहित होकर जेम प्रबंधन ने राजधानी भोपाल में अपना नया कार्यालय खोल दिया है जिसमें सुश्री अलका पचौरी को व्यवसाय प्रदाता सुविधा के रूप में नियुक्त कर दिया है। इसका कार्यालय भोपाल के लघु उद्योग निगम पंचानन भवन न्यू मार्केट में खोला गया है।
राज्य के एमएसएमई विभाग ने इसकी जानकारी सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला कलेक्टरों और सीईओ जिला पंचायतों को जारी की है। उल्लेखनीय है कि सरकारी कार्यालयों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी के राज्य सरकार ने निर्देश जारी किये हुये हैं।