राजगढ़ के पिपलिया रसोड़ा गांव में 30 फीट गहरे बोरवेल से करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन बच्ची ज़िंदगी की जंग हार गई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।  

बच्ची को रात 2:30 बजे सकुशल बहार निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। हॉस्पिटल में बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस तरह तमाम प्रयासों के बाद भी बालिका को बचा नहीं जा सका।

बालिका को बाहर निकालकर भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाया गया था। जहां, 5 साल की माही बुधवार सुबह जिंदगी की जंग हार गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई।

राजगढ़ जिले में हादसा मंगलवार शाम को हुआ था। पिपलिया रसोड़ा गांव में 30 फीट गहरे बोरवेल में 5 साल की मासूम माही खेलते समय गिर गई थी। इस घटना की जानकारी पता लगने के बाद प्रशासन ने व्यापक स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया था।

कलेक्टर हर्ष दीक्षित , एसपी धर्मराज मीणा सहित सभी अधिकारी और एसडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर बालिका को निकलने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार अपडेट ले रहे थे।