पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। कमलनाथ विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बन रहा है। बीजेपी के पास राम मंदिर का पट्टा नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'राम मंदिर सबका है। उस समय बीजेपी की सरकार थी इसलिए इसे बनाना उनकी जिम्मेदारी थी। राम ये पूरे देश का है, राम मंदिर पर सबका का अधिकार है।

अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि '22 जनवरी को तो नहीं, लेकिन मैं जरूर जाऊंगा। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कमलनाथ पहली बार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। छिंदवाड़ा में कांग्रेस अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर राम उत्सव मना रही है। यहां राम नाम के पर्चे भी बांटे जा रहे हैं।

पूर्व सीएम कमल नाथ छिंदवाड़ा में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। पदाधिकारियों के साथ पिछले चुनाव में हार के साथ ही विभिन्न विधानसभाओं के कामकाज पर भी चर्चा होगी