भोपाल: प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं में उपयोग में लाये जा रहे एचडीपीई पाईपों के रॉ मटेरियल की अहमदाबाद स्थित केंद्र सरकार के सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्रॉलॉजी यानि सीपेट से जांच कराना होगी। इसके लिये जल संसाधन विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं को मुख्यालय से निर्देश जारी किये गये हैं।

निर्देश में कहा गया है कि एचडीपीई पाईपों के रॉ मटेरियल निर्धारित गुणवत्ता का होना चाहिये जिससे 50 सालों तक इससे बने पाईपों का बिना क्षरण के उपयोग हो सके। इसके लिये कार्यपालन यंत्री एचडीपीई पाईपों के स्टाक से सेम्पल लेकर सीपेट अहमदाबाद से उसका परीक्षण करायें और टेस्टिंग रिपोर्ट अधीक्षण यंत्री को सौंपे। 

अधीक्षण यंत्री सिंचाई परियोजनाओं के लिये प्रदाय किये गये एचडीपीई पाईपों की टेस्टिंग रिपोर्ट अपने प्रतिवेदन सहित प्रमुख अभियंता को भेजें जिससे पाईप के रॉ मटेरियल की गणवत्ता अनुसार ठेकों में अनुबंध किया जा सके।