भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 71 में मंगलवार को पुनर्मतदान हो रहा है। माध्यमिक शासकीय भवन किशूपुरा के पोलिंग बूथ पर सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे तक यहाँ 10 प्रतिशत वोटिंग हुई।

इस सीट पर भाजपा की ओर से मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और कांग्रेस से हेमंत कटारे चुनाव मैदान में हैं। 17 नवंबर को  यहाँ मतदान के के दौरान बूथ में घुसे कुछ लोगों ने मतदाताओं को धमका कर मत पर्चियां एकत्रित कर मतदान प्रभावित किया था।

घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। पीठासीन अधिकारी द्वारा शिकायत के बाद सतेंद्र भदौरिया और संतोष भदौरिया समेत अन्य अज्ञात दो पर मामला दर्ज कराया गया था और  चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। घटना की जांच ‎के बाद आयोग ने यहां पुनर्मतदान का फैसला लिया था।