भोपाल: राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के कुल 29 हजार 814 पदों में से 1789 पद दिव्यांगजनों के लिये आरक्षित कर दिये हैं। ये पद छह प्रतिशत आरक्षण के तहत चिन्हांकित किये गये हैं। 

इनमें नायाब तहसीलदार के 745 पदों में से 45 पद, पटवारी के 24 हजार 224 पदों में से 1453 पद, सहायक ग्रेड-3 के 3 हजार 687 पदों में से 221 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 238 पदों में से 14 पद, स्टेनोग्राफर के 44 पों में से 3 पद तथा कार्यालय सहायक सह डाटा एन्ट्री आपरेटर के 876 पदों में से 53 पद दिव्यांगजनों के लिये आरक्षित रहेंगे।

उक्त सभी आरक्षित पदों में से दृष्टि बाधित हेतु 106, श्रवण बाधित हेतु 589, लोकोमीटर डिसएबिलिटी जिसमें शामिल है सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त, बौनापन, एसिट अटैक पीडि़त व मस्कुलर ट्राफी हेतु 507 तथा बौध्दिक विकलांगता हेतु 586 पद रहेंगे।