भोपाल: केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के मिशन के तहत मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के सभी भाजपा सांसदों से 50 करोड़ रुपयों के एवं विधायकों से 15 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों के प्रस्ताव मंगवाये हैं ताकि सौ दिन में इनका क्रियान्वयन किया जा सके। ये प्रस्ताव संबंधित संसदीय एवं विधानसभा क्षेत्र की सडक़, पुल, सामुदायिक भवन आदि लोकोपयोगी निर्माणों के हो सकेंगे। 

सभी भाजपा सांसदों एवं विधायकों से कहा गया है कि वे स्थानीय निकायों से ऐसे निर्माण कार्यों के एस्टीमेट ले लें और उन्हें भोपाल भिजवाये। बताया जा रहा है कि सीएम ने ये निर्देश मौखिक रूप से पार्टी बैठकों में दिये हैं। अब सभी सांसद एवं विधायक एस्टीमेट तैयार करवाने में लग गये हैं।