मतदान के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत मध्यप्रदेश पहुंचे हैं। गुरुवार को  मोहन भागवत एक दिवसीय जबलपुर दौरे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा पूरी तरह से निजी है।

गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक कार्यालय केशव कुटी पहुंचे भागवत ने संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनके प्रवास को देखते हुए केशव कुटी के आसपास पुलिस को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

बताया जा रहा है कि मोहन भागवत जबलपुर में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर गुरुवार की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होगें। जानकारी के मुताबिक मोहन भागवत आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह उत्तम बनर्जी के परिवार की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं।