मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बाद भी प्रदेश में CM फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आज इस सस्पेंस पर विराम लगने जा रहा है। सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। विधायक दल की बैठक में ही दल का नेता चुना जाएगा।
इधर विधायक दल की बैठक से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलाकत की है। इस मुलाकर के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में अटकले तेज़ हो गई हैं। सिंधिया को भी CM पद की रेस में बताया जा रहा है।
इधर तीनो ऑब्जर्वर को लेने एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है। वीडी शर्मा ने कहा है कि ''विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल पोल था, जिसमें दिखाया गया कि 2024 में पीएम मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। पर्यवेक्षक आ रहे हैं और हम राज्य के लिए सीएम चुनेंगे।
इधर भोपाल में ऑब्जर्वर के स्वागत के लिए राजाभोज शासकीय एयरपोर्ट में तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकता पहुंच रहे एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। पारंपरिक लोक नृत्य से ऑब्जर्वर टीम का स्वागत किया जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार 11 दिसंबर को शाम 4:00 बजे भोपाल में होगी।