ग्वालियर-चंबल की राजनीति में अपना रसूख रखने वाले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल गेट से उनके ही जन्मदिवस की शुभकामनाओं का होडिंग चोरी हो गया, होर्डिंग गायब होने की यह शिकायत थाने तक पहुंच गई है, लेकिन अभी तक पुलिस न होडिंग तलाश सकी है और न ही चोर को पकड़ सकी है। 

मामला ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन से जुड़ा हुआ है। ज्ञात हो कि 1 जनवरी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन था। उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सिंधिया समर्थक और भाजपा जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने ग्वालियर स्थित महल जयविलास पैलेस के हाथी गेट पर एक होडिंग लगाया गया था, 10 फीट ऊंचे और 18 फीट लंबा यह होडिंग सुबह नदारद मिला।