नर्मदापुरम में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एसडीएम कार्यालय में पदस्थ  रीडर और ऑपरेटर के दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए है।

हादसा सिवनीमालवा में पेट्रोल पंप के पास हुआ। एसडीएम ऑफिस के रीडर यशी पांडे का जन्मदिन था जिसके लिए वे कंप्यूटर ऑपरेटर रामकृष्ण सिंह राजपूत के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे थे, लेकिन रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।

कार में सवार दो अन्य दोस्त इस हादसे में घायल हो गए। यशी पांडे एसडीएम सिवनी मालवा के रीडर थे। बताया जा रहा है कि बिना हेड लाइट वाले ट्रेक्टर के सामने आ जाने से अनियंत्रित कार ट्रक से टकरा जाने से हादसा हुआ है।