वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष परवेज अहमद का सोमवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। निमोनिया के चलते वे ज़िंदगी की ज़ंग हार गए।

परवेज अहमद मूल रूप से उज्जैन के निवासी थे। मालवा से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक की पत्रकारिता में उन्होंने अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज़ कराई थी। उन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने बेहतरीन रिपोर्ताज और कई साक्षात्कारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

परवेज अहमद के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। देश-प्रदेश के कई सीनियर जर्नलिस्ट ने परवेज अहमद के इंतकाल पर अफ़सोस जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।