मध्यप्रदेश में आने वाले कुछ ही हफ़्तों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक चुनाव का सेहरा अपने सिर बांधने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इसी के कई बड़े नेता लगातार अपनी-अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने एमपी पहुंच रहे हैं। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी काफी संजीदा है। चुनाव के लिए बीजेपी की बागडोर अपने हाथ में लेने के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान संभाल रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फिर से 4 नवंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आने की खबर है। शाह का दौरा ग्वालियर में प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह 4 नवंबर को ग्वालियर से पोहरी और करेरा क्षेत्र में जाएंगे। उसके बाद लौटकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में इंटक मैदान पर आमसभा को भी करेंगे संबोधित करेंगे। इसके बाद अंचल के चुनिंदा नेताओं से बात करेंगे और रात्रि विश्राम शाह ग्वालियर में ही करेंगे।
ख़बरें ये भी हैं, कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आ सकते हैं। पीएम मोदी के दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पीएम 8 नवंबर को चंबल क्षेत्र में आम सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है, कि फिलहाल आम सभा का स्थान तय नहीं हो पाया है। सूत्रओं की माने तो पीएम मोदी मुरैना क्षेत्र में सभा कर सकते हैं।