शिवराज सिंह चौहान किसी के मामा तो किसी के भैया बनकर रहे। 17 सालों से भी ज्याद समय तक प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब सीएम पद से विदा से रहे हैं। साथ ही अब प्रदेश की सत्ता की बागडोर अब नवनिर्वाचित सीएम मोहन यादव के हाथों में आ गई है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी दिनचर्या का पालन करते हुए बुधवार 13 दिसंबर को भोपाल में स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया। इसके बाद वह मीडिया से भी मुख़ातिब हुए। शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, नए मुख्यमंत्री जी को बधाई, प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत। आज प्रदेश के विकास, समृद्धि और कल्याण का पौधा लगाया है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि नए मुख्यमंत्री राज्य में समृद्धि, विकास और जन कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मित्रो, अब विदा। जस की तस धर दीन्ही चदरिया...।'
आपको बता दें, कि चुनाव परिणाम के बाद और नए सीएम फेस को लेकर चल रही अटकलों के बाद शिवराज ने X अकाउंट पर लिखा था, 'राम-राम।
वैसे तो शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के बड़े लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लेकर एक ही झटके में शिवराज के हाथों से सत्ता खींच ली।
आपको बता दें, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान हुआ। यहां पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। लेकिन इसमें शिवराज सिंह चौहान का पोस्टर गायब है। परेड ग्राउंड में मोहन यादव के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। साथ ही शिवराज सिंह चौहान के जस की तस रख दीनी चदरिया इस बयान के मायने भी तलाशे जा रहे हैं।