राजधानी भोपाल में वर्तमान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चुनाव थमने के बाद घरों, दफ्तरों, दुकानों आदि जगहों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। बिजली कंपनी ने इस संबंध में सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
संभवतः दिसंबर के दूसरे सप्ताह से यह प्रक्रिया शहर में शुरू कर दी जाएगी। शहर के उपभोक्ताओं द्वारा ऐसे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लगवाने के बाद अपनी जरुरत के हिसाब से बिजली का रिचार्ज करवा सकेंगे। इसमें बिजली चोरी के साथ ही मीटर रीडिंग सहित अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी। इस संबंध में बिजली कंपनी ने सभी बिजली कार्यालयों को निर्देश देदिए हैं।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में बिजली कंपनी कई जगह ट्रायल के तौर पर काम भी शुरु कर दिया है। इसके परिणाम और रिस्पोंस पर लगातार काम किया जा रहा है और उसके पहलू देखे जा रहे हैं। इसके बाद इस पर तेजी से काम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की आर आर आरडीएस योजना के तहत भोपाल के 250 करोड़ रुपए की लागत से यह काम किया जा रहा है।