कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज सातवें दिन में दाखिल हो गई। आज राहुल असम के लखीमपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के दरवाजे पर प्रणाम किया और यात्रा के लिए आगे बढ़े। इस दौरान राहुल गांधी ने नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के वाहनों पर लक्षित हमला हुआ है। बीती रात वाहनों में तोड़फोड़ के लिए कांग्रेस ने भाजयुमो को जिम्मेदार बताया।
वहीं एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरी घटना कैद है जिसमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर से छेड़छाड़ की जा रही है। लखीमपुर में राहुल गांधी के कटआउट और बैनर को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
वहीं कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि असम की भाजपा सरकार चाय बागान समुदाय और वहां रहने वाले मजदूरों की भलाई पर विचार किए बिना ही चाय बागानों को निजी मालिकों को बेच रही है। सरकार ने जनजातीय बेल्ट और ब्लॉक जैसे कुछ समुदायों को दिए ग गए विशेष दर्जे को र रद्द कर दिया है तथा राज्य में धार्मिक राजनीति के नाम पर लोगों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।