मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सख्ती का असर दिखाई दे रहा है। अब तक प्रदेश में बीते 16 दिनों में 14 करोड़ 77 लाख 26 हजार 30 रुपए की नगदी जप्त की गई है, वहीं 51 करोड़ 77 लाख 97 हजार 936 रुपए के सोना चांदी और ज्वेलरी जांच के दौरान जप्त किए गए हैं।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के मुताबिक़ आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 24 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में 133 करोड 88 लाख 77 हजार 215 रुपए की नकदी और सामग्री जप्त की है। संयुक्त टीम द्वारा 23 करोड़ 93 लाख 68 हजार 115 रुपये की अवैध शराब, 9 करोड़ 30 लाख 1 हजार 400 रुपये के मादक पदार्थ तथा 34 करोड़ 36 लाख 83 हजार 734 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।
विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न जिलों अब तक 26 हजार लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं हुए हैं। आदर्श आचरण संहिता 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रभावशील है। चुनाव के दौरान लाइसेंसी शस्त्र मालिकों को लाइसेंसी शस्त्र जमा कराना होता है, इसके लिए निर्देश जारी किए जा चुके है। पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस, विस्फोटक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।