भोपाल: राज्य सरकार ने 41 साल बाद रीवा वनमंडल के उपवनमंडलों का पुनर्गठन किया है। अब रीवा वनमंडल के मऊगंज उपवनमंडल का मुख्यालय मऊगंज में रहेगा तथा इसमें मऊगंज एवं हनुमना परिक्षेत्र आयेंगे जिनका कुल क्षेत्रफल 23 हजार 669.81 हैक्टेयर होगा जबकि रीवा उपवनमंडल का मुख्यालय रीवा होगा और इसमें रीवा, सिरमौर एवं सेमरिया परिक्षेत्र आयेंगे जिनका कुल क्षेत्रफल 48 हजार 209.58 हैक्टेयर होगा। इसी प्रकार, उपवनमंडल त्यौंथर का मुख्यालय चाकघाट होगा जिसमें अतरैला, चाकघाट एवं डभौरा परिक्षेत्र आयेंगे जिनका कुल क्षेत्रफल 31 हजार 94.36 हैक्टेयर होगा।
🏏 खेल
रीवा वनमंडल के उप वन मंडलों का पुनर्गठन हुआ
अब रीवा वनमंडल के मऊगंज उपवनमंडल का मुख्यालय मऊगंज में रहेगा..!!