छिंदवाड़ा में सौंसर तहसीलदार की 19 साल की बेटी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी है। अब पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर जाँच कर रही है।  

हादसा सौंसर तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार भावना मलगाम की बेटी के साथ हुआ। जब भावना ड्यूटी के बाद शाम को घर लौटी  तो बेटी पलक नहीं मिली। कॉल करने पर पालक ने फोन रिसीव नहीं किया।

इसके बाद भावना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पलक की तलाश में जुट गई। इसी दौरान रात करीब 11 बजे पता चला कि गुंजरखेड़ी में रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पलक का निकला।

तहसीलदार भावना मलगाम बालाघाट की रहने वाली हैं। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव देह बालाघाट ले जाई गई। वहां अंतिम संस्कार किया गया। पलक 12th पास कर चुकी थी। उससे बड़ा एक भाई है, जो घटना के दो दिन पहले ही बालाघाट चला गया था।