भोपाल: राज्य सरकार ने अपने सर्वाजनिक उपक्रम पर्यटन निगम के माध्यम से जबलपुर नगर की मदन महल पहाड़ी के पास 21 एकड़ में रानी दुर्गावती स्थल एवं उद्यान बनाने का टेण्डर जारी कर दिया है। इसकी लागत 41 करोड़ 25 लाख रुपये अनुमानित की गई है। इसे 20 माह में बनाया जायेगा। आगामी 3 जनवरी को इसके टेण्डर खोले जायेंगे।
ग्वारीघाट के लिये भी टेण्डर जारी :
पर्यटन निगम ने जबलपुर के ग्वारीघाट में म्युजिकल फाउण्टेन और वाटर स्क्रीनिंग शो हेतु कण्ट्रोल रुम एवं स्टोर बनाने का भी दूसरा टेण्डर जारी कर दिया है। इसकी लागत 47 लाख 97 हजार रुपये अनुमानित की गई है तथा इसे चार माह में बनाकर देना होगा। इसका टेण्डर इसी माह दिसम्बर की 28 तारीख को खोला जायेगा।