भोपाल: राज्य सरकार ने पिछले साल 23 अगस्त 22 को गठित लटेरी जांच आयोग के कार्यकाल में 22 फरवरी 24 तक बढ़ा दिया है। इस आयोग का गठन 9 अगस्त 2022 की रात्रि में वन परिक्षेत्र लटेरी दक्षिण ग्राम खटायापुर जिला विदिशा के क्षेत्र में वन विभाग के अमले एवं अनुसूचित जनजाति के ग्रामीणजनों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में गोली लगने से एक आदिवासी की मौत होने एवं चार अन्य के घायल होने पर रिटायर्ड जज व्हीपीएस चौहान की अधक्षता में गठित किया गया था। जांच आयोग अभी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट नहीं दे पाया है, इसीलिये इसके कार्यकाल में वृध्दि की गई है।