अगर किसी की भावना मदद करने की नहीं हे तो वह कितने भी अवसर मायने पर मदद नही करेगा, परंतु यदि कोई सेवा भाव की सोच रखता है मदद करना चाहता है तो वह कितनी भी कठिनाइयों होने के बावजूद भी मदद करने का तरीका निकाल ही लेता है। इसी बात को अमल में लाए है दानपात्र फाउंडेशन के संस्थापक यश गुप्ता ने यू तो संस्था द्वारा रोज ही गरीब जरूरतमंदो की मदद करी जाती है परंतु अभी संस्था के फाउंडर यश गुप्ता ने 100 डेज हेल्प चैलेंज लिया है जिसके तहत लगातार 100 दिनो तक गरीब जरूरतमंदो तक मदद पहुंचाई जाएगी। 100 डेज चैलेंज को पूरा करने के लिए संस्था द्वारा एक टीम बनाई गई जो सुबह 7 बजे से ही जरूरतमंदो की मदद पर निकल जाती है, जिसमे जो भी जरूरतमंद मिलता है उसकी पूरी तरह से मदद की जाती है। अगर किसी व्यक्ति के पास रहने के लिए घर नहीं है तो उन्हें भी दानपात्र की तरफ से अपने आश्रम में मुफ्त में पनाह दी जाएगी जहा वह व्यक्ति अपना जीवन शांति से बिता सकते है। दानपात्र आश्रम में बेसहारा लोगों के लिए मुफ्त में रखने की व्यवस्था है, आश्रम में जरूरतमंदो को खाना,कपड़े तथा डॉक्टर जैसी व्यवस्था भी मौजूद जहा उन्हे किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

दानपात्र द्वारा लिया गया यह चैलेंज समाज के लिए बहुत ही प्रेरणादायी है समाज में रह रहे युवाओं को संस्था से सीखना चाहिए तथा इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में अपनी रुचि बड़ानी चाहिए। साथ ही साथ यह चैलेंज उनके लिए भी सीखने लायक है जो सोशल मीडिया पर फॉलोअर बड़ाने के लिए किसी भी प्रकार का कंटेंट बनाते है, ऐसे लोगो को यश गुप्ता ने बताया है की इरादा अच्छा हो तो कंटेंट भी अच्छा हो सकता है बस आपके मन में मदद करने की चाह होनी चाहिए।

"दानपात्र" क्या है कैसे हुई इसकी शुरुआत ?

संस्था "दानपात्र" एक ऑनलाइन निः शुल्क एप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने ,किताबें ,जूते ,बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है पिछले 5 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 35 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है देश भर में कार्य कर रही संस्था "दानपात्र" से 35 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते है संस्था "दानपात्र" द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाएं गए है जहां आकर कोई भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है "दानपात्र" टीम द्वारा इस सामान को फिल्टर कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है "दानपात्र"  देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रहा है संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड , 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है।

संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवम महिलाओं को शिक्षित कर रही है दानपात्र निःशुल्क पाठशाला देश के कई शहरों में हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित कर रही है जिससे आर्थिक परिस्थितियों के चलते जो बच्चें पढ़ नही पाते है वह दानपात्र निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रहे है।
आप भी जुड़ सकते है "दानपात्र" फाउंडेशन के इस अभियान से

आप भी अपने उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को डोनेट करके या फिर वालंटियर बनकर "दानपात्र" के इस अभियान से जुड़ सकते है इसके लिए आप  "दानपात्र" के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 ,7828383066  पर संपर्क कर सकते है।