मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित राम नगर के शासकीय मिडिल स्कूल में चलती क्लास में एक हादसा हो गया। यहां चलती क्लास में स्कूल भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया।
स्कूल की छत का छज्जा गिरने से छात्र और शिक्षिका घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे के चलते क्लास में मौजूद बच्चे बुरी तरह से डर गए।
शाहजहांनाबाद स्थित भवन की जर्जर हालत को देखकर बच्चे और शिक्षक ही नहीं बच्चों के परिजन भी सकते में आ गए। हादसे की सूचना मिलते है परिजन मौके पर पहुंच गए।