मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए थे। नतीजे आने के बाद भी  प्रदेश में CM फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन अब ये संभावना व्यक्त की जा रही है, कि सोमवार 11 दिसंबर शाम तक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा।

सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों से राय लेने के लिए नियुक्त तीन ऑब्जर्वर सोमवार सुबह 11 बजे तक भोपाल पहुंच रहे हैं।

भोपाल में के स्वागत के लिए राजाभोज शासकीय एयरपोर्ट में  तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकता पहुंच रहे एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। पारंपरिक लोक नृत्य से ऑब्जर्वर टीम का स्वागत किया जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार 11 दिसंबर को शाम 4:00 बजे भोपाल में होगी। विधायक दल की बैठक में ही भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को मध्य प्रदेश के लिए ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। मनोहर लाल खट्टर सभी 163 बीजेपी विधायकों के साथ रायशुमारी करके सेम का नाम तय करेंगे। मनोहर लाल खट्टर के साथ लक्ष्मण भी होंगे जो बीजेपी के ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं लेकिन मूल रूप से तेलंगाना बीजेपी के बड़े नेता हैं।

रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा भी इस ऑब्जर्वर टीम का हिस्सा हैं। वह बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव हैं। तीनों ऑब्जर्वर की नियुक्ति के बाद मध्य प्रदेश में सीएम उम्मीदवारी तय करने की हलचल तेज हो गई है।