गंजबासौदा विधानसभा में राजनैतिक वातावरण काफी गरम है, एक चरफ जहां भाजपा से घोषित प्रत्याशी हरिसिंह रघुवंशी वडडा के घर आंगन में भीड़ भाड़ का माल है, वहीं कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी निशंक जैन के पुराने मेला ग्राउंड स्थित कार्यालय में काफी भीड़-भाड़ देखने में आ रहीं है। इधर नेहरू चौक पर भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह रघुवंशी का और निशंक जैन के चुनाव कार्यालय का भी उदघाटन हो चुका है। 

हरिसिंह रघुवंशी एक दशक विधायक रहे और तीसरी बार टिकिट मिलने पर वह चुनाव हार गए थे, ऐसा ही कुछ हाल निशंक जैन का है यह भी एक बार विधायक रहें और दूसरी बार टिकिट मिलने के बाद चुनाव हार गए। अब सबसे रोचक बात यह है कि पूर्व में भी यह दोनों प्रत्याशी आमने सामने चुनाव मैदान में उतर चुके है और अब  दोनों पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिए है।

क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों की प्रशंसा का दौर चौक चौराहों पर जारी है। जीत हार पर शर्ते भी अभी ये लगना शुरू हो गई है। वहीं बासौदा, ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता दोनों प्रत्याशियों की कथनी और करनी से पूरी तरह से वाकिफ है। कौन उनकी आशाओं व विश्वास पर खरा उतरेगा। वह भलिभांति जानते है।

चुनाव कौन जीतेगा, कौन हारेगा, यह तो 3 दिसम्बर को ही पता चलेगा। पर इस बार के चुनाव में दोनों प्रत्याशी पूरी ताकत दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे, इसलिए घमासान तो होगा ही और दूसरी बात यह भी है कि जो चुनाव हारेगा उसका राजनैतिक जीवन संकट में पड़ जाएगा। 

अब देखना यह है कि कौन किस पर भारी पड़ता है, मतदाताओं का रूख किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगा। यह मतदाताओं पर निर्भर करता है, वह किस को विजय श्री का साफा बांधेंगे और किसको परास्त कर राजनैतिक संकट में डालेंगे।