बीना से झांसी के बीच एक रेलवे ट्रैक चार घंटे तक प्रभावित रहा। इसके कारण भोपाल रेल मंडल के विदिशा, भोपाल, निशातपुरा, रानी कमलापति, मिसरोद, इटारसी, नर्मदापुरम समेत अन्य स्टेशनों पर हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यह स्थिति एक स्पेशल ट्रेन के इंजन में लगे पेंटो के टूटने के कारण हुई। जिसके चलते दिल्ली की ओर से भोपाल की ओर आने वाली ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा। करीब चार घंटे तक यह स्थिति रही, जिसके कारण कई ट्रेनें तो 10 घंटे की देरी से भोपाल पहुंची थी।
ये ट्रेनें देरी से पहुंची
>12533 पुष्पक एक्सप्रेस पांच घंटे
>12156 भोपाल एक्सप्रेस 4.30
>04121 सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 9.28
>22692 राजधानी एक्सप्रेस 6.31
>12920 मालवा एक्सप्रेस 5.48
>20806 आंध्र एक्सप्रेस 4.57
>12715 सचखंड एक्सप्रेस 4.45
>12626 केरला एक्सप्रेस 4.31
>12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस 4.41
>12628 कर्नाटका एक्सप्रेस 4.09
>11058 अमृतसर एक्सप्रेस 3.46
>22456 शिर्डी एक्सप्रेस 3.11
>15029 पुणे वीकली एक्सप्रेस 2.59
>22710 नांदे वीकली एक्सप्रेस 2.44