मध्यप्रदेश में बादल छाये रहने के बाद भी फिलहाल बारिश की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। अगले 5 से 7 दिन तक प्रदेश में बारिश का अनुमान नहीं है।जबकि नए साल से पहले पारे की गिरावट से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी।  

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह की शुरुआत से पारा और गिरेगा, जिसके चलते ठंड और बढ़ जाएगी। वहीं  शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। नौगांव में 7.2 डिग्री, रीवा में 7.6, ग्वालियर में 7.8 तापमान रहा।

जबलपुर में 8.6, मंडला में 8.5, भोपाल में 13.02 और इंदौर में 15.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही तापमान में तेजी से गिरावट होगी। दिसंबर का आखिरी सप्ताह भी कड़ाके की ठंड वाला ही रहेगा।