महू-नीमच हाईवे फोरलेन पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। रविवार की शाम सतरुंडा फंटे के पास बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक के नीचे फंसे लोग ट्रक के नीचे इधर-उधर बिखर गए।
रविवार की शाम सतरुंडा फंटे के पास बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक की चपेट में आए लोग इधर-उधर बिखर गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो और लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों और चश्मदीदों का कहना है कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि ट्रक इस तरह से लोगों को कुचल देगा। हादसे में एक बच्चा मासूम अपनी मां की गोद से उटलकर गिर गया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें ट्रक लोगों को कुचलते नजर आ रहा हैं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, शहर के विधायक चेतन्य कश्यप ने ट्वीट करके हादसे पर शोक व्यक्त किया है।