मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन दूसरा झटका लगा। शनिवार को कांग्रेस नेता और विजयपुर के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बाबूलाल मेवरा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले शुक्रवार को कमलनाथ के मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा भाजपा का दामन थाम लिया था। इस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश में चार दिन में ही दो बड़े कांग्रेस चेहरे पार्टी का साथ छोड़ गए। 

विजयपुर के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा के साथ कई कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में मेवरा समर्थकों ने भी केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

बाबूलाल मेवरा का भाजपा में शामिल होना उनकी घर वापसी माना जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर मेवरा बीजेपी छोड़कर बसपा से चुनाव लड़े थे। बाद में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थेअब वे फिर बीजेपी में शामिल हो गए।