भोपाल। राज्य सरकार ने मंत्रालय में पदस्थ दो महिला प्रमुख सचिवों की सेवायें केंद्र में प्रतिनियुक्ति हेतु सौंपने के आदेश सोमवार को जारी कर दिये। यह कार्यवाही विधानसभा आम चुनावों के परिणाम आने के पूर्व की गई है। इनमें प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती पल्लवी जैन गोविल केंद्र में महानिदेशक हाइड्रोकार्बन्स पैट्रालियम मंत्रालय नई दिल्ली तथा प्रमुख सचिव कार्मिक जीएडी श्रीमती दीप्ति गौड़ मुकर्जी केंद्र में अपर सचिव स्वास्थ्य नई दिल्ली पदस्थ की गई हैं।
🏏 खेल
दो महिला प्रमुख सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ
यह कार्यवाही विधानसभा आम चुनावों के परिणाम आने के पूर्व की गई है..!