इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पथराव की घटना सामने आई है। घटना चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच हुई।  लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से यात्री सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद आरपीएफ़ ने मामला दर्ज किया है।

ट्रेन मे सुबह 6.50 बजे उज्जैन सेक्शन के चिंतामन स्टेशन व उज्जैन के बीच पत्थर फेंके गए। इससे कोच नंबर सी-6 व सी-7 कोच के कांच फुट गए। इससे अंदर सवार यात्री सहम गए। आरपीएफ़ पतराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।

इंदौर से भोपाल चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 5 दिन पहले इंदौर से नागपुर तक आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले भी अन्य ट्रेक पर वंदे भारत में पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।