राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोपाल येवतिकर का बुधवार को निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उज्जैन पहुंचे हैं। CM शिवराज देवास गेट स्थित आराधना भवन पहुंचे। यहां पर CM शिवराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक गोपाल येवतिकर के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदधांजलि दी।
CM शिवराज ने येवतिकर जी के निधन को लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा -हमारे अग्रज, मार्गदर्शक एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे, वनवासी कल्याण आश्रम तथा राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब के विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले, हम जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के प्राणस्रोत आदरणीय श्री गोपाल जी येवतीकर जी के रूप में प्रदेश ने आज अपना एक रत्न खो दिया।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी वरिष्ठ प्रचारक गोपाल येवतिकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, कि “राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे हमारे अग्रज श्रद्धेय गोपाल येवतीकर जी के देवलोकगमन का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। समाज व राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित उनका जीवन राष्ट्रसेवा के पथ पर सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”