भोपाल।राज्य के जल संसाधन विभाग ने अपने दो उपयंत्रियों के स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन स्वीकार कर लिये हैं। जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय गांधी सागर पुनर्वास उपसंभाग क्रमांक-2 गरोठ के उपयंत्री मोहित कुमार चतुर्वेदी तथा कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग राजगढ़ के उपयंत्री विशाल गुप्ता का 14 नवम्बर 2023 से त्याग पत्र स्वीकार किया गया है। आदेश में स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति देते हुये कहा गया है कि दोनों उपयंत्रियों के विरुध्द यदि शासकीय लेन-देन बकाया हो तो उसका समायोजन उन्हें देय स्वत्वों से किया जाये।