मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के इंतजार के बीच रविवार 26 नवंबर की रात से कई जिलों में बारिश हो रही है। अरब सागर में नमी के कारण प्रदेश के तापमान में बदलाव आया। इसी के चलते प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कई इलाकों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं इंदौर में बूँदाबाँदी देखने को मिली जो अब थम गई है। मालवा के रतलाम में भारी बारिश हो रही है। प्रदेश के ग्वालियर में भी मावठ की बारिश शुरु हो गई। यहां पर सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।
बारिश के बाद से ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। दरअसल एमपी में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। प्रदेश में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। वजह है प्रदेश में बादलों की मौजूदगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खरगोन और बुरहानपुर के साथ ही देवास, खंडवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाहजहाँपुर, सीहोर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। , हरदा, नर्मदापुरम जिले.. वहीं, सोमवार को खरगोन बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा सीहोर, नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, रायसेन, सागर दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है।