मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव हैं। इसी के चलते प्रदेश में चुनाव प्रचार ज़ोरों पर हैं। इसी के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लगातार एमपी के दौरे कर रही हैं। वे सोमवार  धार और इंदौर में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका के एमपी दौरे से पहले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर जमकर निशाना साधा है।

सीएम शिवराज ने कहा प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश आने वाली हैं, उनसे मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं। I.N.D.I.A.गठबंधन बना जिसमें सपा भी है, आप भी है। दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती क्या यह सही है? यह आपस में ही लड़ रहे हैं।

सीएम शिवराज ने आगे कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस तो चालू पार्टी है। यह लोगों को ठगती है। इस पर भरोसा करके हमने गलती की। अब I.N.D.I.A. गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं। कांग्रेस ठगने वाली पार्टी है। भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है।

सीएम ने अखिलेश के बयान को लेकर आगे कहा, 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे, उनको कमलनाथ जी की उम्र पर ही संदेह है। राहुल गांधी को उन्होंने झूठ बता दिया कि उनकी उम्र 72 साल है। 80 साल के आदमी हैं और अखिलेश जी कह रहे हैं कमलनाथ जी अपनी सही उम्र बताओ आपकी सही उम्र क्या है।

सीएम ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी जवाब दें कि कांग्रेस ऐसा दलदल क्यों बन गई की जिसमें I.N.D.I.A. गठबंधन ही फंस गया कोई आप पर भरोसा नहीं कर रहा तो प्रदेश कैसे करेगा?