दो एक्सटेंशन के बाद मुख्य सचिव इकबाल सिंह 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इकबाल सिंह को 6–6 महीने का 2 बार एक्सटेंशन मिल चुका है। जबकि 3 दिसंबर को मतगणना होनी है, ऐसे में राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह सवाल है कि एमपी का अगला मुख्य सचिव कौन होगा ?

प्रदेश में आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग को मुख्य सचिव का फैसला करना है। बताया जा रहा है कि एमपी सरकार ने इकबाल सिंह बैंस के तीसरे एक्सटेंशन के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा है। अगर प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया तो इकबाल सिंह ही अगले चीफ सेक्रेटरी होंगे।

चुनाव आयोग बैंस को तीसरा एक्सटेंशन दे भी सकता है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि प्रदेश को नया मुख्य सचिव 30 तारीख को मिलेगा और 3 दिसंबर को मतगणना है। ऐसे में नया मुख्य सचिव के लिए मतगणना  एक बड़ी चुनौती होगी। इसलिए आयोग सरकार के प्रस्ताव पर मुहर भी लगा सकता है।

दूसरी ओऱ अगर चुनाव आयोग MP सरकार का प्रस्ताव रिजेक्ट कर देता है तो फिर किसी सीनियर आईएएस अफसर को कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए सीनियर IAS संजय बंदोपाध्याय और वीरा राणा  का नाम चर्चा में है।